Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शेखावाटी में विदेशी पर्यटकों की दस्तक, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

शेखावाटी में विदेशी पर्यटकों की दस्तक, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

मण्डावा। शेखावाटी की पर्यटन राजधानी मण्डावा में इस साल विदेशी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हालांकि बड़ी संख्या में आवक अभी नहीं दिख रही, लेकिन छोटे-छोटे समूहों में पर्यटकों के आने से कस्बे में रौनक बढ़ गई है। शेखावाटी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं।

मण्डावा, नवलगढ़, मुकुन्दगढ़, डुण्डलोद और रामगढ़ जैसे प्रसिद्ध स्थलों के साथ ही अलसीसर-मलसीसर व महणसर जैसे छोटे गांव भी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस क्षेत्र के फोर्ट, तालाब, और कलात्मक हवेलियां खास तौर पर पर्यटकों का ध्यान खींचती हैं।

कोरोना काल के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने के साथ ही विदेशी समूह बाजारों में खरीदारी करते और स्थानीय स्थलों का भ्रमण करते देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों से, विशेष रूप से गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। सालासर हनुमान मंदिर और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के बाद मण्डावा और अन्य शेखावाटी स्थलों का दौरा उनकी प्राथमिकता रहती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास