Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तोदी महाविद्यालय की छात्रा ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

तोदी महाविद्यालय की छात्रा ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। शेखावाटी यूनिवर्सिटी स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ के भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा पूजा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही है। तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से पोदार कॉलेज नवलगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि पूजा चौधरी ने 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में 200 में से 193 अंक प्राप्त किए। इस मौके पर विजेता छात्रा को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने बधाई दी। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने भी खुशी का इजहार किया और विजेता छात्रा पूजा को बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंध सचिव आशकरण शर्मा और प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह और सुरेंद्र सिंह को उक्त सफलता के लिए बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास