Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर-शिवगंज दिव्यांग प्रीमियर लीग का पोस्टर विमोचन  

सुमेरपुर-शिवगंज दिव्यांग प्रीमियर लीग का पोस्टर विमोचन  


नगरपालिका ईओ और विद्यालय प्रधानाचार्या ने बढ़ाया दिव्यांगजनों का उत्साह

सुमेरपुर। नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सुमेरपुर-शिवगंज दिव्यांग प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नरपतसिंह राजपुरोहित और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या डिंपल चौधरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हौसले को बढ़ाने के लिए समाज और आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया।

समाज में जागरूकता का संदेश
ट्रस्ट के संस्थापक पंकज राज मेवाड़ा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना है। ईओ राजपुरोहित ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करेगा और नई उम्मीद का संचार करेगा।

नगरपालिका की भूमिका और समर्थन
टूर्नामेंट के लिए नगरपालिका से साफ-सफाई, टेंट, कुर्सियां और माइक व्यवस्था का अनुरोध किया गया। ईओ और प्रधानाचार्या ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।

विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर जेईएन ललित भारद्वाज, कैलाश मीणा, पार्षद गोविंद राठौड़, नेनमल सोनी, अंजली अग्रवाल, सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन से दिव्यांगजनों के लिए समर्थन और प्रोत्साहन का नया आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें