Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अधिवक्ता की पहल ने दंपति जीवन को बचाया 

अधिवक्ता की पहल ने दंपति जीवन को बचाया 

पति पत्नी के बीच मतभेद को खत्म कर भेजा घर*

सुमेरपुर। एक अधिवक्ता की पहल ने दंपति जीवन को बचाकर एक साथ घर भेजा।

अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुमेरपुर सिरोही निवासी सोनू सैन व पंकज कुमार सैन के बीच पिछले 4 माह से आपसी मन मुटाव चल रहा था। और 4 माह पहले दोनों ने एक दूसरे से आपसी सहमति से तलाक नामा (नारदवा) निष्पादित कर अलग अलग हो गए थे। उसके बाद अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित के पास दोनों पक्षकार आए,जहां अधिवक्ता ने दोनों के मध्य सुलह करवा आपसी मतभेद को खत्म कर दाम्पत्य जीवन निर्वहन करने की सलाह दी। और कहा कि विवाह होना और एक दूसरे का जीवन साथी बनना ईश्वर तय करता है जिसके साथ आपस मे बंधन जुड़ता है।छोटी मोटी बातो से मनमुटाव कर आपस मे तलाक लेना हमारी भारतीय संस्कृति नही एक तलाक से न सिर्फ दोनों लोगो का जीवन प्रभावित होता। वही एक तलाक से दो परिवार दो कुल ओर हमारी पूरी संस्कृति व समाज प्रभावित होता है,इसलिए मनमुटाव वाली बातों को आपस मे बैठक सुलह कर जीवन आगे बढ़ाना ओर साथ लेकर चलना ही हमारी संस्कृति धरोहर है। दोनों पक्षकार सोनू सैन ओर पंकज कुमार सैन के मध्य सुलझ कर एक दूसरे को माला पहना कर राजीखुशी एक साथ भेजा। इस अवसर पर अधिवक्ता नरेश कुमावत,टाइपिस्ट विशाल बोराणा व दोनों पक्षो के परिवार सदस्य उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें