Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

बिजौलियां।राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत निगमों के कर्मचारियों ने राज्य सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में किए जा रहे अंधाधुंध निजीकरण के खिलाफ और कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस. योजना का पूर्ण लाभ देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया।साथ ही मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। समिति के प्रतिनिधि हेमेन्द्र नावर, महेन्द्र मीणा, डालचंद खटीक,नरेंद्र जैन कर्मचारी प्रतिनिधि राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया कि राजस्थान विद्युत निगमों में उत्पादन, प्रसारण और वितरण के क्षेत्र में अंधाधुंध निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जो न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि राज्य की जनता के लिए भी हानिकारक साबित हो सकती है। सरकार द्वारा अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।हेमेन्द्र नावर ने बताया कि राज्य सरकार ने तापीय विद्युत उत्पादन गृहों को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास किया है, जो कि राज्य की विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भरता को खतरे में डाल सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास