Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनता ने मोदी के विजन पर मुहर लगाई:  खीचड़

जनता ने मोदी के विजन पर मुहर लगाई:  खीचड़


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। वरिष्ठ भाजपा नेता व अलसीसर के पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने मोदी के विजन पर मुहर लगाई है। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर खीचड़ ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान उपचुनाव में भाजपा का भगवा ध्वज अन्य दलों से बहुत ऊंचा रहा है, जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। खीचड़ ने रविवार को जारी वक्तव्य - प्रतिक्रिया में कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा की संगठन क्षमता ने फिर से अपना प्रभाव दिखाया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व पुनः प्रमाणित हुआ है। हरेक कार्यकर्ता साथी को इस विजय क्रम को बनाए रखने का श्रेय जाता है, जिनके परिश्रम से जनता-जनार्दन का स्नेहाशीष कायम है। महाराष्ट्र के नतीजों पर पूर्व प्रधान ने कहा कि जनता ने मोदी के विजन पर मुहर लगाई है। इन नतीजों से साफ है कि महाराष्ट्र महायुति के साथ विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। अपने बचाव के लिए अलगाव को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को आत्मचिंतन करना चाहिए। वोट के लिए तुष्टीकरण और समाज में वैमनस्य पैदा कर जनता का दिल नहीं जीता जाता।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत