Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रूस पर यूक्रेन का मिसाइल हमला, 500 उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत 

रूस पर यूक्रेन का मिसाइल हमला, 500 उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत 

सियोल।
यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र में किए गए मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन ने स्टार्म शैडो मिसाइल से हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रूस में 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले ही कुर्स्क क्षेत्र में उत्तर कोरियाई सैनिकों के हताहत होने की पुष्टि की थी।

रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियान तेज करते हुए यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों का 40% से अधिक हिस्सा वापस ले लिया है। अगस्त में लगभग 1,376 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेन का नियंत्रण था, जो अब घटकर 800 वर्ग किलोमीटर रह गया है।

डोनबास पर कब्जे के लिए संघर्ष जारी
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस का उद्देश्य डोनेट्स्क और लुहान्स्क समेत पूरे डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है। रूसी सेना ने पूर्वी डोनेट्स्क में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। जेलेंस्की का कहना है कि रूस 20 जनवरी तक कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी सेना को बाहर धकेलने की योजना बना रहा है।

ड्रोन हमलों में तेजी
रूस ने कीव पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 10 ड्रोनों को नष्ट कर दिया। रातभर की कार्रवाई में यूक्रेन ने कुल 73 ड्रोनों को गिराने का दावा किया। दूसरी ओर, कुर्स्क में यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस ने 27 ड्रोनों को मार गिराया।

युद्ध के 1,000 दिनों के बाद, अब दुनिया की नजरें अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पर टिकी हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में दावा किया था कि वह सत्ता में आने के बाद इस युद्ध को समाप्त कर देंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल