Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाड़मेर में पानी-बिजली संकट पर हरीश चौधरी ने कलेक्टर से की मांग

बाड़मेर में पानी-बिजली संकट पर हरीश चौधरी ने कलेक्टर से की मांग

बाड़मेर, 21 नवंबर। बायतु विधायक और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात कर जिले में पेयजल और बिजली संकट को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मोहनगढ़ लिफ्ट कैनाल से पानी की पर्याप्त आपूर्ति और अघोषित बिजली कटौती का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिल रही बिजली

चौधरी ने बताया कि रबी सीजन के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से किसान परेशान हैं। उन्होंने शिव में निर्माणाधीन 220 केवी जीएसएस का कार्य शीघ्र पूरा करने और अन्य जीएसएस पर लोड संतुलित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मोहनगढ़ कैनाल से पानी की आपूर्ति की मांग

पेयजल संकट पर चौधरी ने कहा कि मोहनगढ़ लिफ्ट कैनाल से बाड़मेर तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि रिजर्वायर भरा हुआ है। उन्होंने इस मामले में तुरंत कदम उठाने की अपील की।

जनता को हो रही भारी परेशानी

चौधरी ने प्रशासन से कहा कि पानी और बिजली की समस्याओं का समाधान न होने से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी