Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में स्किन कैंसर का सफल ऑपरेशन, मरीज हुआ स्वस्थ  

लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में स्किन कैंसर का सफल ऑपरेशन, मरीज हुआ स्वस्थ  

लक्ष्मणगढ़ जिला चिकित्सालय में कनिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील सर्राफ की टीम ने स्किन कैंसर (स्क्वैमस सैल कार्सिनोमा) की सफल सर्जरी की। यह सर्जरी 45 वर्षीय गोपाल (परिवर्तित नाम), निवासी सीकर, के पांव में चार महीने से हो रहे घाव और दर्द की समस्या के लिए की गई।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि मरीज को परामर्श के बाद सर्जरी ओपीडी में दिखाया गया। बायोप्सी रिपोर्ट में स्किन कैंसर की पुष्टि के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई। बुधवार को मरीज को पूर्ण स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।

सर्जरी टीम में डॉ. सुनील सर्राफ के साथ निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. सत्यपाल ढाका, ओटी इंचार्ज मनोज कुमार और नर्सिंग अधिकारी इमरता देवी शामिल रहे। अस्पताल में इस प्रकार की उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध होने पर स्थानीय निवासियों ने अस्पताल प्रशासन की सराहना की।

जिला चिकित्सालय में सर्जरी, मेडिसिन, गायनिक, शिशु रोग, नेत्र रोग सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन