Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला की टांके में गिरकर मौत: पानी निकालते समय हुआ हादसा 

महिला की टांके में गिरकर मौत: पानी निकालते समय हुआ हादसा 

योगेश पुरी गोस्वामी, संवाददाता
बाड़मेर।

बाड़मेर जिले के रीको थाने के दानपुरा धन्ने का तला गांव में सोमवार सुबह पानी निकालते समय एक महिला का पैर फिसलने से उसकी टांके में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम जमना देवी (50 वर्ष), पत्नी हुकमराम बताया जा रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के बाहर बने टांके से पानी निकाल रही थी। पैर फिसलने के कारण वह टांके में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश