Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसएचओ रामपाल मीणा ने दी विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

एसएचओ रामपाल मीणा ने दी विद्यार्थियों को कानून की जानकारी


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। स्थानीय फतेहपुर बाईपास रोड़ स्थित करणी कृपा शिक्षण संस्थान में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडावा एसएचओ रामपाल मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक गणेशसिंह शेखावत ने की। संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. दिशान्त, महिला एवं बाल डेस्क अधिकारी सरोज, अमरसिंह आदि मंचस्थ अतिथि रहे। इस अवसर पर थानाधिकारी रामपाल मीणा ने पोस्को एक्ट के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑपरेशन लाडली के बारे में बोलते हुए कहा कि बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। हमें इसकी सूचना प्रशासन को हेल्पलाइन नंबर पर अवश्य देनी चाहिए। मीणा ने अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में भी विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। महिला व बाल डेस्क अधिकारी सरोज ने गुड टच, बैड टच व महिला आत्मरक्षा के बारे में बालिकाओं को समझाया। अमरसिंह ने वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए समझाया कि इससे कैसे बचा जा सकता है। संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. दिशान्त ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला होना आज के समय की महती आवश्यता है। उन्होंने बताया कि आज के युग में बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे दूर किया जाये, साथ ही आज के समय में बढ़ते साइबर क्राइम से भी कैसे बचा जा सकता है उसके बारें में भी जागरूकता जरूरी है। डॉ. दिशान्त ने सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि संस्था को इस तरह की कार्यशाला करते रहना चाहिए इससे छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी तो मिलती ही है साथ ही उनमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने में भी मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप स्वयं तो जागरूक बनो ही साथ ही अपने अभिभावकों, मित्रों व समाज को भी जागरूक करे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन