Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला व बाल विकास विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कार्मिको के नाश्ते में कर दी कटौती 

महिला व बाल विकास विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कार्मिको के नाश्ते में कर दी कटौती 


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से लक्ष्मणगढ़ शहर की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति सभागार में महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले नाश्ता व भोजन को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। महिलाओं कर्मियों को कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान जो नाश्ता व भोजन उनको दिया जा रहा है वो बताए गए बजट के अनुरूप नहीं है। जानकारी के अनुसार बजट में एक थाली के 280 रुपए भुगतान किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान एक महिला कार्मिक ने जानकारी देते हुए बताया कि खाने में रोटियां और चावल पके हुए नहीं थे वहीं सब्जी 3 तरह की बताई गई थी जबकि 2 तरह की सब्जी खाने में दी गई, उन्होंने कहा कि दाल में दाल नहीं है और सब्जी में सब्जी। उन्होंने कहा कि नाश्ता भी समय पर नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार नाश्ता दोपहर 12 बजे बाद दिया गया। उन्होंने कहा कि लेडीज सुपर वाइजर को मामले के बारे में बताया गया है जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि कल खाना अच्छा आएगा। वही बात करे सफाई की तो खाने के दौरान कचरा वही पड़ा था और खाने की प्लेटो के लिए भी किसी तरह के कचरा पात्र की व्यवस्था नहीं दिखाई दी जिसकी वजह से महिलाएं प्लेटो को नीचे जमीन पर ही डालती नजर आई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन