Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने वितरित किए जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार

संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने वितरित किए जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बाड़मेर.संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह और जिला कलक्टर टीना डाबी ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट में 5 स्वतंत्र हथकरघा स्वतंत्र बनुकरों को जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बनुकरों में ओमति देवी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रूपए और प्रशस्ति पुरस्कार प्रदान किया। इसी तरह को खेताराम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 रूपए और प्रशस्ति पत्र, तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रुभराम को 2100 रूपए और प्रशस्ति पत्र, सांत्वना पुरस्कार के रूप में राधादेवी और गोपाराम को 1100 रूपए और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित सभी बुनकरों ने राज्य सरकार एवं संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया.

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश