Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धोरीमन्ना.अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ धोरीमन्ना की ओर से कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।

धोरीमन्ना.अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ धोरीमन्ना की ओर से कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान ताजाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादू व स्वामी कृष्णानंद ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के उपजोन प्रभारी चुनाराम विश्नोई ने कहा कि मानवता खतरे में है। संस्कारों के अभाव में मानव अपने कर्तव्य से भटक गया है इसलिए जागृत आत्माओं को आगे आकर सोए हुए मानव को जगाना है। हरीराम विश्नोई ने कार्यकारिणी की जानकारी दी। परिव्राजक बसंत कुमार, भरतलाल व बादामीलाल ने गायत्री मंत्र, गुरुवंदना के साथ कलश यात्रा का महत्व बताया। उसके बाद ढोल ढमाकों के साथ कलश यात्रा रवाना हुई जो सोनी बाजार, मुख्य बाजार, नया बाजार, जगदम्बा मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए वापस गायत्री मंदिर परिसर पहुंची। इसमें अनिल सेठिया, आलम गोशाला अध्यक्ष नेमीचन्द, भीमराज सोनी, तेजसिंह चौहान, सिमरथाराम सेवदा, चुतराराम हुड्डा, उदयराज खिलेरी, दुर्गसिंह सोढा, शैलपुरी गोस्वामी, सुरेश लक्ष्मीनारायण सोनी, चन्दनराम सैन, लाधूराम खिलेरी, सुरेश कुमार गीगल, अभिषेक खिलेरी समेत कई लोगों का सहयोग रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द