Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फुटबॉल प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय रही उपविजेता

फुटबॉल प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय रही उपविजेता


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। नवलगढ़ में जी.बी.पौद्दार महाविद्यालय आयोजित हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ की भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला लक्ष्मणगढ़ के भगवानदास तोदी महाविद्यालय और अरावली महाविद्यालय नीमकाथाना के बीच हुआ जिसमें दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर रहा जिसके बाद दोनों ही टीमो को पेनल्टी किक दिए गए जिससे भी दोनों ही टीमें बराबरी के स्कोर पर रही। तत्पश्चात गोल्डन किक में अरावली महाविद्यालय नीमकाथाना ने श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ को 1-0 से खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने टीम के खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेन्द्र सिंह व पंकज शर्मा को उपविजेता रहने पर बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। बता दे कि भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ इस प्रतियोगिता की लगातार गत दो वर्षों से विजेता रहा था।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन