Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कॉस्य पदक जीतने पर शेखावत का किया सम्मान 

कॉस्य पदक जीतने पर शेखावत का किया सम्मान 


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। बाक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी का सम्मान किया गया। 4O वीं सीनियर बाक्सिग खेलकूद प्रतियोगिता कोटा में आयोजित हुई थी जिसमें झुन्झुनू से 57 किलोग्राम भार वर्ग में कुमास पुनिया निवासी आदित्य सिंह शेखावत ने झुन्झुनू जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। इस उपलक्ष में मंगलवार को गांव कुमास पहुंचने पर शेखसर के पूर्व सरपंच हरीराम कुमास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शेखावत को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राहुल कुमास, रामबाबू पारिक, कमल पुनिया, बाक्सिग कोच योगेश यादव, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नाहर सिंह शेखावत, बीरबल सिंह, सुभाष कुमावत, बनवारीलाल स्वामी, अम्मीलाल कटारिया, भागिरथमल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन