Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में 30 तक आवेदन आमंत्रित 

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में 30 तक आवेदन आमंत्रित 


जयपुर टाइम्स
नीमकाथाना। जिले में जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमो कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए अध्ययनरत छात्र जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर अध्ययन करते है. उन छात्रों के लिए आवास, भोजन व बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अन्तर्गत छात्र की ओर से महाविद्यालय में प्रवेश दिनांक से माह मार्च तक दो हजार प्रतिमाह प्रतिवर्ष अधिकतम 10 माह के लिए दी जाएगी। अभ्यर्थी योजना का लाभ अधिकतम पाँच वर्षों के लिए प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी जिस जिले के राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं. वह उस जिले की नगरपालिका, नगरपरिषद्, नगर निगम का निवासी न हो और अभ्यर्थी के माता-पिता के पास उस जिले के निकाय में स्वयं का मकान न हो, तो ही इस योजना के अभ्यर्थी को पात्र माना जाएगा। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30.11.2024 हैं। आवेदन के लिए पात्रता / शर्तों के लिए जारी दिशा-निर्देश का विस्तृत विवरण विभाग की बेबसाईट पर उपलब्ध है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन