Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेड़-पौधों की देखरेख का लिया संकल्प

पेड़-पौधों की देखरेख का लिया संकल्प


जयपुर टाइम्स
उदयपुरवाटी(निस.)। कस्बे की राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत पौधारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए पेड़- पौधों का कक्षा अनुसार समूह बनाकर सभी समूहों को पेड़-पौधों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अंतर्गत पौधों को पानी देना, साफ- सफाई करना और उसकी वर्ष पर्यन्त देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई। उस अभियान के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। महाविद्यालय प्राचार्या राजेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है और प्रत्येक विद्यार्थी को पेड़ पौधों की देखरेख में भागीदारी बनना चाहिए। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. गोकुल-चन्द्र सैनी, डॉ संजीव शर्मा, डॉ. राजेन्द्र कुडी, लोकेश कुमार तथा विद्यार्थी छात्र नेता अंकित कांटीवाल, अंकित कववा आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन