Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा संगठन पर्व 2024: नागौर देहात की जिला कार्यशाला कुचामन में संपन्न   पार्टी की संगठन संरचना पर हुआ मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

भाजपा संगठन पर्व 2024: नागौर देहात की जिला कार्यशाला कुचामन में संपन्न   पार्टी की संगठन संरचना पर हुआ मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के तहत नागौर देहात की जिला कार्यशाला का आयोजन कुचामन शहर के स्काई वर्ल्ड होटल रिसॉर्ट में किया गया। इस कार्यशाला में देहात जिले के चुनाव अधिकारी और चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। शर्मा ने बूथ स्तर पर संगठन के गठन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष और समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सक्रिय सदस्यों को शामिल कर 11 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।

जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिले में सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं और इसके लिए मंडल स्तर पर सहयोगियों की नियुक्ति भी की गई है।

कार्यशाला में जिला महामंत्री गोविन्द कुमावत, परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया, लाडनूं प्रत्याशी करणी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, मकराना संयोजक विनय नाथावत, महिला मोर्चा महामंत्री अमिता भींचर, और अन्य पदाधिकारियों समेत जिले भर के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन