Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

पलसाना में अटल प्रगति पथ को फोरलेन बनाने की मांग, डिप्टी सीएम दीया कुमारी का स्वागत

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पलसाना में अटल प्रगति पथ को फोरलेन बनाने की मांग, डिप्टी सीएम दीया कुमारी का स्वागत

रानोली | डिप्टी सीएम दीया कुमारी का मंगलवार को जयपुर से झुंझुनूं जाते समय अखैपुरा टोल प्लाजा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पलसाना ग्राम के बीच से गुजर रहे अटल प्रगति पथ को फोरलेन में बदलने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बताया गया कि पलसाना जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है और अटल प्रगति पथ जो वर्तमान में सात मीटर चौड़ा बन रहा है, इसे फोरलेन में बदलने की आवश्यकता है। इस मार्ग को डिवाइडर के साथ चौड़ा करने से पलसाना कस्बे और आसपास के क्षेत्र को शहर के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।

इस मांग के दौरान व्यापार महासंघ सीकर के अध्यक्ष अरुण भूकर, आयशा चौधरी, योगी महावीर जांगिड़, राजेन्द्र मधुकर, रंगलाल खीचड़, कृष्णा शर्मा और ओम गढ़वाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।