Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नाथ समाज को तीन बीघा भूमि दान कर राजपूत समाज ने दिखाई दरियादिली तनाव के बाद हुआ समझौता

उदयपुरवाटी। खण्डेला उपखंड के ग्राम पंचायत केरपुरा में श्मशान भूमि को लेकर नाथ और राजपूत समाज के बीच उपजा विवाद अब सुलझ गया है। राजपूत समाज ने दरियादिली दिखाते हुए नाथ समाज को तीन बीघा भूमि दान कर दी। पिछले कुछ दिनों से नाथ समाज समाधियों की मिट्टी हटाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। शनिवार को प्रदर्शन उग्र होने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाई।

एसडीएम अर्चना बुगालिया के नेतृत्व में हुई बातचीत के बाद राजपूत समाज ने तीन बीघा भूमि नाथ समाज को दान करने की सहमति दी। समझौते के बाद धरना समाप्त हुआ और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति द्वेष भावना न रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

उपखंड अधिकारी बुगालिया ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता जताते हुए लोगों से इसका सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन