Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान एससी एसटी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश सचिव बने दुलारिया  जयपुर टाइम्स 


सांभरलेक। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभर लेक में कार्यरत शिक्षक नेता विनोद दुलारिया को राजस्थान प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। विनोद दुलारिया राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जयपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष व डॉ.भीमराव अंबेडकर चेतना समिति, सांभर लेक के अध्यक्ष भी है। दुलारिया गत एक दशक से शिक्षकों, कर्मचारियों व गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष शील है। इनके विस्तृत अनुभव को देखते हुए कर्मचारियों के हितार्थ प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। जिससे सांभर लेक निवासियों, शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व प्राचार्य प्रो.डॉ.ज्ञान प्रकाश दायमा, दरबार स्कूल प्रधानाचार्य टीकमचंद मालाकार, हेमराज मीणा , नाथूलाल बेरवाल, प्रताप चंद बासीवाल, नानक राम गेहनोलिया, प्रभुदयाल उज्जैनिया, रमेश कुमार बासीवाल, बजरंग लाल दोतानिया, गौरीशंकर सांभरिया, मुकेश कुमार मौर्य, नंदकिशोर सांभरिया ,ओमप्रकाश नास्तिक, जितेंद्र दुलारिया सहित अनेक लोगों ने इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार