Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गौशाला समिति ने ईओ राजपुरोहित का स्वागत किया


सुमेरपुर। गुरुवार को
कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्ष मदन सिंह व कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका पार्षद प्रेमचंद बरुत ने सुमेरपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे आग्रह किया कि आपके पद स्थापित करने के बाद सुमेरपुर नगर में जनता ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर राहत महसूस की है । उन्होंने बताया कि पूर्व में राजस्थान में स्वच्छता में डूंगरपुर नगर परिषद सिंगापुर के नाम से जाना जाता है वहां नरपत सिंह राजपुरोहित आयुक्त के पद पर दो वर्ष रहे हैं। उसे दरमियां आपका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है।
इस मौके पर पार्षद प्रेमचंद बरूत ने अधिशाषी अधिकारी से आग्रह किया कि सुमेरपुर नगर भी स्वस्थ एवं सुंदर बने। उन्होंने निवेदन किया कि राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्य मंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की सरकार में जनता के हित में वातानुकूलित सुलभ शौचालयों का निर्माण पूरे प्रदेश में बनवाए,लेकिन सुमेरपुर में वातानुकूलित शौचालय आज तक शुरू नहीं हुए हैं। उस ओर अधिशाषी अधिकारी का ध्यानाकर्षित किया सुमेरपुर की जनता ओर राजस्थान सरकार के मंशानुरूप,केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का आग्रह किया। इस मौके पर कहीं लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New High Level Bridge : मनीमाजरा, बापूधाम और पंचकूला के लोगों को बड़ी राहत, सुखना चो पर बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज