Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक

सिंचाई के लिए 4400 एमसीएफटी पानी शेष पेयजल के लिए

पाली 24 अक्टूबर/ सम्भागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक जवाई बांध विश्राम गृह में आयोजित हुई । बैठक में सिंचाई और पेयजल के पानी वितरण पर चर्चा हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिंचाई के लिए 4400 एमसीएफटी पानी ओर शेष 2513 एमसीएफटी पानी पेयजल के लिए देने का निर्णय हुआ इससे पाली के 33 गांवों में सिंचाई का कार्य होगा ।

बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सम्भागीय आयुक्त डॉ सिंह ने सिंचाई के लिए वह पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की व्यक्त वर्ष पानी वितरण की जानकारी ली।साथ साथी सिंचाई के लिए पीने के पानी के लिए मांग एवं उपलब्धता एवं सभी प्रकार के बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर अतिरिक्त संभाग्य आयुक्त, डॉ हरफूल सिंह यादव ,पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री , ने भी अपनी बात रखी ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत आयुक्त डॉक्टर सिंह ने किसानों के बीच जाकर इसकी घोषणा की

बैठक में आहोर विधायक छगनसिंह, सिरोही , जालौर कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट, बाली एडीएम, शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी, सुमेरपुर कालूराम कुम्हार, एस ई जल संसाधन पाली, एन आर रोत,एस ई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी पाली ,मनीष माथुर, एक्सन पीएचईडी ,कानसिंह ,कृषि ,व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि ओर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश