Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निःशुल्क बीएमडी कैंप में 59 मरीजों की जांच 


जयपुर टाइम्स
नीमकाथाना / पाटन (निसं.)। नीमकाथाना जांगिड अस्पताल में बुधवार को निःशुल्क बीएमडी कैंप लगाया गया। सेन्टर में दूर-दराज से आए हुए 59 मरीजों की निःशुल्क बोन मिनरल डेन्सिटि की जाँच की गई। मरीजों को डॉ. राजेश जांगिड वरिष्ठ हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ व डॉ. मौसमी जाँगिड दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों को दूध सेवन, संतुलित आहार, योग, व्यायाम व धूप सेवन से हड्डियों व जोड़ो को मजबूत बनाने की सलाह दी गई। विटामिन डी व कैल्शियम की दवाइयां लिखी गई। विटामिन डी-3 को शरीर धूप सेवन से बना सकता है। विटामिन डी-3 कम होने से बदन दर्द, कमर दर्द, जोड. दर्द व फ्रेक्चर होने की संभावना अधिक रहती है। विटामिन डी-3 लेवल कम होने पर विटामिन डी.3 लेने कि सलाह दी जाती है। इस शिविर में रमेश कपिल, तेजवीर, रणवीर, अनिल, रोहन, सत्यप्रकाश, समर्थ आदि ने अपनी सेवाएं दी। डाक्टर जांगिड ने बताया कि यह शिविर हर माह की 23 तारीख को इस चिकित्सालय में निःशुल्क आयोजित किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन