Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कालबेलिया समाज का सम्मेलन संपन्न 


सुमेरपुर। पाली जिले के फालना में कालबेलिया समाज की ओर से कालबेलिया समाज सुधार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जालौर सिरोही पाली के समाज बंधुओ ने भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम में बाली विधानसभा क्षेत्र विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने शिरकत की। इस दौरान कालबेलिया समाज द्वारा राणावत का भव्य स्वागत किया गया।कालबेलिया समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राणावत ने कालबेलिया समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग मे हर समाज मे सुधार की सख्त आवश्यता है।आज के समय की नई पीढ़ी को शिक्षित होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार को लेकर वे सदैव उनके साथ है।इस अवसर पर सेकड़ो की तादाद में ग्रामीण महिलाओं समेत युवा बुजुर्ग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New High Level Bridge : मनीमाजरा, बापूधाम और पंचकूला के लोगों को बड़ी राहत, सुखना चो पर बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज