Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षक आगलेचा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार राठौड़ द्वारा सम्मानित किया 


शिवगंज पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा की प्रबंध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी नई दिल्ली में शिक्षक रमेशचन्द्र आगलेचा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किये जाने पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार आर.एस. राठौड़ व उनके अनुज भ्राता बलवंतसिंह राठौड़ प्राध्यापक व कार्यवाहक प्रधानाचार्य राउमावि दादावाड़ी शिवगंज ने डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा के आवास शांतिनगर अरोड़ा जाव सुमेरपुर पर पुष्पाहार व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार व सेवानिवृत्त शिक्षक आर.एस. राठौड़ ने राउमावि दादावाड़ी शिवगंज में कार्यरत शिक्षक डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा के सामाजिक सरोकार कार्यों, हमेशा विद्यालय व विद्यार्थियों के हितकारी व उनके मधुर स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा की। रूपाराम चौहान प्रधानाचार्य राउमावि आल्पा व शिक्षक महेन्द्रकुमार गेहलोत राउप्रावि भंदर द्वारा भी पुष्पाहार से शिक्षक डॉ. आगलेचा का सम्मान किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश