Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरएसएस का भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ हुआ समापन

कांवट— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। गायत्री मंदिर बालाजी मैदान से शुरू हुआ यह पथ संचलन नीमकाथाना रोड, सैनी मोहल्ला, महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल, पुराना बाजार, रामलीला मैदान, और बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुंचा, जहां से वापस गायत्री मंदिर पर इसका समापन हुआ।

संचलन के दौरान "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों के साथ स्वयंसेवक कदमताल मिलाते हुए एक लय और ताल में आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम के पूर्व भारत माता की पूजा और प्रार्थना का आयोजन भी किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संघ के 99 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के उद्देश्यों और आदर्शों की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने 2025 में संघ की जन्म शताब्दी के महत्व पर भी चर्चा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन