Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चवा चौंकी में भंवरलाल ने संभाली कमान अपराध नियंत्रण को दी प्राथमिकता

रावतसर— शनिवार को एएसआई भंवरलाल ने चवा पुलिस चौंकी का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में अपराध पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की प्राथमिकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम नागरिकों के बीच विश्वास कायम करना होगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जिनमें युवा उद्यमी और समाजसेवी दुर्गेश हुड्डा गालाबेरी, शिक्षक नेता चन्द्रसिंह पोटलिया, कौशल गोदारा, नारायण ईशराम, पुनम सारण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। चौंकी स्टाफ में नाथाराम, महावीर और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश