Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रणवा बने संयोजक और शर्मा बने भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के सह संयोजक


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मधुसूदन भिण्डा ने जिले की समस्त विधानसभा के विधानसभा संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की। इसमे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के सक्रिय सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक भंवर सिंह रंणवा व सह संयोजक पार्षद विष्णु शर्मा को बनाया गया है।सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भंवर सिंह रंणवा को विधानसभा संयोजक एवं पार्षद विष्णु शर्मा को सह संयोजक बनाएं जाने पर भाजपा नेता दिनेश जोशी, भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक नवरंग चौधरी लालासी, शहर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित व पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन