Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएमएचओ विकास मारवाल के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थ पर लगातार कार्रवाई चिकित्सा विभाग  टीम ने पनीर व दूध क्रीम इकाइयों पर की कार्रवाई, सैंपल लेकर दिए आवश्यक निर्देश*   

पाली,15 अक्टूबर 2024/जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई खपत को देखते हुए मिलावट की रोकथाम के लिए गठित दल ने मंगलवार को पाली औद्योगिक क्षेत्र में पनीर निर्माण एवं दूध क्रीम की बड़ी इकाइयों पर छापा मार कार्रवाई की गई। मिलावट खोरी की रोकथाम हेतु सीएमएचओ विकास मारवाल की नेतृत्व में लगातार करवाई की जा रही है जिससे मिलावटी कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है। आगामी त्यौहार को देखते हुए मंगलवार को रिको एरिया में वैरायटी इंडस्ट्रीज निर्माण एवं विक्रय इकाई से पनीर एवं दूध क्रीम का नमूना जांच के लिए लिया गया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में की गई कारवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार, भूराराम गोदारा, नारायण सिंह, ऑपरेटर ओमप्रकाश प्रजापत, किशन सिंह, नारायणलाल मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आगे भी कारवाई जारी रहेगी। सीएमएचओ ने बताया कि सभी सैम्पलों को जांच के लिए जोधपुर भेजा गया है। टीम ने खाद्य व्यापारियों को दुकानों में साफ सफाई को विशेष ध्यान रखने तथा स्वच्छता रखने तथा खाद्य वस्तुओ को ढककर रखने के लिए पाबंद किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द