Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पाली जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गुणवत्तापूर्ण एएनसी वात्सल्य प्रशिक्षण

पाली जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गुणवत्तापूर्ण एएनसी वात्सल्य प्रशिक्षण

पाली, सुमेरपुर,25 सितंबर। मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम से कम रखने के ध्येय के साथ स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थान जेपाईगो द्वारा कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वात्सल्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को जिला प्रशिक्षण केन्द्र पाली में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद चौधरी तथा मास्टर ट्रेनर डॉ विरेन्द्र चौधरी ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली एएनएम को सर्टिफिकेट प्रदान किए तथा गुणवत्तापूर्ण एएनसी द्वारा बेहतरीन सेवाएं देने के निर्देश दिए। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ विरेन्द्र चौधरी ने उपस्थित एएनएम को 12 सप्ताह में पंजीकरण, कम से कम चार एएनसी, आवश्यक जांचों तथा उनकी गुणवत्ता पर व्याख्यान दिया। इस दौरान सहयोगी संस्थान जैपाइगो की ओर से सुश्री सीमा कुरमी, महेन्द्र कुमार जैपाइगो टीम द्वारा सभी एएनएम को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों के साथ-साथ हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष ध्यान देने संबंधी बिंदुओं पर भी गहन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो बैच में संपूर्ण हुआ पहले प्रशिक्षण 18 से 20 सितम्बर तथा दूसरा प्रशिक्षण 23 से 25 सितंबर को हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द