Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर: पुलिस और सीएलजी सदस्यों की बैठक में सद्भावना और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई का निर्णय

सुमेरपुर: पुलिस और सीएलजी सदस्यों की बैठक में सद्भावना और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई का निर्णय

सुमेरपुर, 25 सितंबर 2024: सुमेरपुर में बुधवार को पुलिस प्रशासन और सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भावना को बनाए रखना और नशाखोरी सहित अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखना था। पंचायत समिति वीसी रूम में हुई इस बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी चैनसिंह महैचा, एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और सीईओ भूपेंद्र सिंह शेखावत ने की।

इस बैठक में सुमेरपुर, तखतगढ़, नाना और सांडेराव के सीएलजी सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सद्भावना बिगाड़ने वाली सोशल मीडिया पोस्टों और नशाखोरी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। एडिशनल एसपी ने रेलवे ट्रैक पर बढ़ते संदिग्ध गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में स्थानीय अपराधों पर नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। थानाधिकारी भारत सिंह ने अवैध शराब और नशाखोरी से निपटने के लिए सभी को जागरूक किया और बताया कि इस दिशा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस बैठक में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र और वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे सुरक्षा और सद्भावना को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द