Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

बिजली की चोरी पकड़ने गई  निगम की विज़लेंस पर हमला

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। लक्ष्मणगढ़ उपखंड के ग्रामीण इलाके में बिजली की चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की विज़लेंस ( फ्लाइंग टीम ) पर रविवार सुबह हमला हो गया। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने बताया कि इलाके के बैरास गांव में सुबह विजलेंस की टीम पर हमला हुआ। जिसमें विजलेंस का गार्ड हमला होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड के सिर में गम्भीर चोट आने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। मीणा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को डिटेन किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।