Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छता के प्रति जागरूकता: स्वच्छता रैली और शपथ कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर, 19 सितंबर 2024। स्वच्छता पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत मरटाला गाला और अभियान ग्रामोदय द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला में स्वच्छता रैली और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि लालाराम मूंढ़ और स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई।

ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरलाल ने बताया कि कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि लालाराम मूंढ़, मुकेश बोहरा अमन, पंचायत लिपिक श्रीमती निर्मला और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने परिवेश को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "उत्तम स्वास्थ्य के लिए उत्तम स्वच्छता जरूरी है। जब हम अपने घर और परिवेश को स्वच्छ रखेंगे तभी हमारा जीवन समृद्ध होगा। हमें एक सजग नागरिक बनकर अपने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहिए।"

सरपंच प्रतिनिधि लालाराम मूंढ़ ने बच्चों को समझाया कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर और स्कूल से करनी चाहिए और इसे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरलाल, पंचायत लिपिक निर्मला, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश