Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

400 वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण के लक्ष्य आवंटित, किसानों को मिलेगा 10 हजार अनुदान

400 वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण के लक्ष्य आवंटित, किसानों को मिलेगा 10 हजार अनुदान

राजसमन्द। रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव को कम करने और किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग ने गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट इकाइयां स्थापित करने पर अनुदान देने की योजना जारी की है। इस योजना के तहत गोवंश रखने वाले किसानों को वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण पर 50% या अधिकतम 10,000 रुपये का अनुदान मिलेगा।

राजसमन्द जिले को 400 वर्मी कम्पोस्ट इकाइयों के निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। कृषि संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मेघवंशी ने बताया कि योजना के तहत वे किसान पात्र होंगे जिनके पास न्यूनतम 5 गोवंश और कृषि योग्य भूमि है। साथ ही, मंदिर की भूमि पर खेती करने वाले पुजारी भी अनुदान के लिए पात्र होंगे।

किसान स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से अपने एसएसओ आईडी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्वीकृति के बाद 45 दिनों के भीतर वर्मी कम्पोस्ट इकाई का निर्माण करना आवश्यक होगा। इकाई के निर्माण के लिए 20 फीट x 3 फीट x 1.5-2 फीट के बेड का आकार या दो बेड की इकाई के हिसाब से अनुदान मिलेगा।

वर्मी कम्पोस्ट इकाई के निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री और उपकरण जैसे दांतली, पंजा, पाइप, फावड़ा आदि किसानों के पास उपलब्ध होने चाहिए। किसानों को तीन साल तक इन इकाइयों का उचित रख-रखाव करना होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान