Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ई-श्रम कार्डधारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

ई-श्रम कार्डधारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

राजसमन्द। श्रम रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके तहत पंजीकृत श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल रहा है।

श्रम कल्याण अधिकारी उमेश रायका ने बताया कि जिन ई-श्रम कार्डधारकों के साथ 31 मार्च 2022 या उससे पहले कोई दुर्घटना घटी हो, जिसमें मृत्यु या स्थायी अपंगता हुई हो, वे या उनके नामित व्यक्ति 31 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए श्रमिकों को जिला कलेक्ट्रेट परिसर, राजसमन्द में स्थित श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा कराना होगा।

अधिक जानकारी के लिए श्रमिक कार्यदिवस में फोन नम्बर 02952-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान