Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राजसमंद

आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

राजसमन्द। एवीवीएनएल के सहायक अभियंता के.सी. खटीक ने बताया कि 20 सितंबर को 33 केवी लाइन मोही पर आवश्यक रखरखाव कार्य होने के कारण कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

रखरखाव के चलते मोही, पीपली, राज्यावास, अमलोई, भाटोली, पाडोंलाई, शिवपुरी, सथाणा और अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होगी। इसी प्रकार, 11 केवी घाटी फीडर पर भी रखरखाव होने के कारण घाटी, रूपाखेड़ा और खाखलिया खेड़ा गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

इसके साथ ही, 33 केवी लाइन कुंवारिया पर रखरखाव के चलते तरसिंगड़ा, भावा, महासतियों की मादड़ी, कुंवारिया और पदमपुरा से जुड़े गांवों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।