कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर का निरीक्षण किया,सड़क के बीच गड्ढों को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार
कस्बे की टूटी सड़कों का जायजा लिया सड़कों की गंभीर हालात देख मंत्री भड़क गए
मंत्री ने लगाई फटकार मैने 6 माह पहले पेच वर्क करवाने को बोला था,क्यों नहीं हुआ़ काम,,,,,
मंत्री की नहीं सुनी प्रशासन ने
तो जनता का क्या हाल होगा,,,,
सुमेरपुर। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को शहर का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री एक दिवसीय सुमेरपुर के द्वारा पर रहे इस दौरान कस्बे में बारिश के समय क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा के साथ अधीशाषी अधिकारी ओमप्रकाश,नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। मंत्री ने सबसे पहले बाण माता मंदिर रोड, दिल सर्कल से कोलीवाडा रोड, खेडा देवी मंदिर रोड से होते हुए जालौर चौराया,घचियो का वास,मैन बाजार, गांधी मूर्ति,राजगुरु सर्कल,जवाई बांध रोड आदि सड़कों का निरीक्षण किया,जहां सड़कों की भयंकर स्थिति को देख कैबिनेट मंत्री अफसरो पर भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाई। सड़कों की हालत को लेकर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मैने आपको 6 महीने पहले बोला था, की टूटी-फूटी सड़कों का पेच वर्क करवा दो,लेकिन आपने पेश वर्क क्यों नहीं करवाया,,??, इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समय पर पेच वर्क हो जाता तो आज सड़कों की यह स्थिति नहीं होती। कस्बे की कई सड़के गारंटी पीरियड में है उन सभी सड़कों को रिपेयरिंग के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए। इसी प्रकार शहर की जिन सड़कों का पेच वर्क किया जाना है वहां जिकरा डालकर गड्ढों को पूर्ण करवाने केभी निर्देश दिए गए। कस्बे में चरमराई हुईं सफाई व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था को लेकर मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को लताड लगाई। उन्होंने कहा की स्टाफ लगाकर सफाई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड वाइज सफाई करवा अधिशाषी अधिकारी और सफाई निरीक्षक को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीवरेज में कचरा आने से क्षेत्र में पानी आने की समस्या के लिए ठेकेदार की टीम को बढ़कर इनको दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया ।इस मौके पर पार्षद पूनम सिंह परमार,कनिष्ठ अभियंता ललित कुमार,सफाई निरीक्षक यशवंत परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

