Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 पाली जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उठाए सख्त कदम

पाली, 28 अगस्त 2024: जिले में मलेरिया, डेंगू, और वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक प्रयास शुरू किए हैं।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों और पाली शहर में एंटी-लार्वा गतिविधियों को जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें बीमारियों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में वार्डवाइज टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एएनएम, आशा सहयोगिनी, और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। ये टीमें सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ा रही हैं।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विजेंद्रपालसिंह चूंडावत ने बताया कि मंगलवार को 11,788 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें ओडीके मरुधर एप का उपयोग किया गया। इन गतिविधियों की निगरानी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिल रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द