Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पोकरण विधायक प्रतिनिधि का नाचना दौरा: जलभराव की समस्या का जायजा, असहाय परिवार को मिली मदद

पोकरण विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि रामपुरी जी महाराज ने नाचना क्षेत्र का दौरा किया, जिसमें उन्होंने जलभराव से प्रभावित मुरब्बों और ढाणियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह देवड़ा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उम्मेदाराम बंजारा और जिला परिषद सदस्य उत्तमसिंह भी मौजूद थे।

रामपुरी जी महाराज ने अवाय निवासी उत्तमाराम भील के घर पहुंचकर उनकी विकलांग पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद के लिए 5,000 रुपए जनसहयोग से प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने तत्काल एक लाख रुपए का शौचालय स्वीकृत करवा दिया और ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि 10 दिनों के भीतर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। यह दौरा क्षेत्र के गरीब और असहाय परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में उमरड़ा-देबारी ट्रैक का होगा दोहरीकरण, उदयपुर शहर की जयपुर, अहमदाबाद से मजबूत होगी कनेक्टिविटी