Silver Rate: चांदी की कीमतें आज 23 अक्टूबर को पहली बार 10 महीने बाद 2 लाख रुपए से नीचे आ गई है। पिछले तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद चांदी के दाम लगभग 16 हजार रुपए प्रति किलो कम हो गए हैं। गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2025 को पहली बार चांदी के दाम (silver rate) 2 लाख के पार पहुंचे थे। वहीं जनवरी 2026 में चांदी की कीमतों ने लगभग चार लाख रुपए प्रति किलो के साथ अपना ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया था। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार तीन दिनों में चांदी की कीमतों में हुई लगातार गिरावट के बाद लगभग 16 हजार रुपए कम होकर 1.95 लाख प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।
चांदी की कीमतों में आज हुई बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में आज 23 अक्टूबर, शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार त्योहारी सीजन के बावजूद चांदी की कीमतों (today silver rate) आज 4,750 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले चांदी की कीमतें 2 लाख से ऊपर थी, जो आज की गिरावट के बाद 1.95 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं कॉमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज चांदी 1.69 फीसदी टूटकर 54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी आज सोने और चांदी के दामों (gold silver rate today) गिरावट दर्ज की गई है।
रिकॉर्ड हाई स्तर से 1.85 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमतों ने इसी वर्ष जनवरी महीने में अपना रिकॉर्ड हाई स्तर बनाया था। जनवरी 2026 में चांदी ने 3,79,988 रुपये प्रति किलो के साथ रिकॉर्ड हाई स्तर (all time high rate silver) को छुआ था। बीते 10 महीना में चांदी की कीमतों (silver rate) में 1.85 लाख प्रति किलो की गिरावट आई है। लगातार हुई गिरावट के बाद अब चांदी की कीमतें 3,79,988 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर से घटकर 1.95 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। बता दें कि कल 22 अक्टूबर, गुरुवार को भी चांदी की कीमतों में 7,006 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।


