Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुलाकात कर की ये मांग

*आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी में निवेशको की जमा रकम वापस दिलवाने की मांग

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने संसद से की चर्चा, दिलाया भरोसा।

सुमेरपुर,8 अगस्त। जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारीता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात में सांसद से विशेष चर्चा की। सांसद चौधरी ने
जनता का सबसे बड़ा मुद्दा आदर्श कोऑपरेटिव का उनके सामने रखा।

जोधपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद चौधरी ने मुलाकात के दौरान बताया कि मेरे संसदीय क्षे़त्र सहित देशभर के गरीब किसान को लाभकारी योजनाओ का झासा देकर आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी में धन जमा करवा रही थी। समय अवधि पूरी होने पर राशि चुकाने के बजाय हाथ खडे कर दिये है। ऐसे मे आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी मे लोगो की करोडो की धनराशि डूब गई है। राजस्थान में उक्त सोसायटी की 309 शाखाओं में करीब 10 लाख निवेशको द्वारा लगभग 8 हजार करोड रूपये का निवेश किया गया हैं। क्षेत्र के गरीब, दैनिक मंजदूर,ठेले वाले,रिक्शा वाले, फेरी वाले,नरेगा मजदूर,छोटे किसान, छोटे व्यापारियों, रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी मेहनत की गाढी कमाई यह सोच कर आदर्श को-ऑपरेटीव सोसायटी में निवेश किया था कि कुछ साल बाद यह पैसा दुगुना होगा परन्तु सोसायटी ने उन सब अरमानो पर पानी फेरते हुए राजस्थान में करीब 8 हजार करोड रूपये की निवेशित रकम अपनी शैल कंपनी में निवेश कर उक्त गरीबों को धोखा दिखा दिया है।
सांसद चौधरी ने कहा कि आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने विभिन्न अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है जिसके कारण सोसाइटी की संपत्तियों को कुर्क कर दिया ओैर सोसाइटी के बैक खातों को फ्रिज कर दिया तथा सोसाइटी परिसमापन करने के लिए परिसमापक (लिक्विडेटर) नियुक्त किया गया है। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी मे निवेशको की जमा पैसा जल्द जल्द दिलवाकर निवेशकों को राहत प्रदान करावे। सांसद की इस मांग पर केंद्रीय गृहमंत्री ने भरोसा दिलाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार