Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फोरलेन हाइवे से आकदड़ा तक  सम्पर्क सड़क क्षतिग्रस्त,वाहन चालकों सहित राहगीरों को हों रहीं परेशानी।


सुमेरपुर। फोरलेन हाइवे से आकदड़ा गांव तक जाने वाली दो किलोमीटर सड़क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के उप सरपंच शिवपाल सिंह राणावत ने बताया कि नेशनल हाईवे 62 से आकदड़ा गांव में जाने वाली सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं साथ ही इस दो किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ जाने से हर आमजन सहित वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग पर बरसात का पानी भर जाने से आने जाने वाले राहगीरों को सड़क किनारे बिजली पोल के पास से गुजरना पड़ता है जिससे करंट लगने का भी भय बना रहता है। उप सरपंच राणावत ने बताया कि इस समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहीं बार लिखित व मौखिक रूप शिकायत की मगर अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है।ग्राम पंचायत देवतरा से इस समस्या के समाधान को लेकर प्रस्ताव लेकर भी विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है। राणावत ने बताया कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो देवतरा,आकदड़ा व वेनपुरा गांव के ग्रामीण फोरलेन हाइवे पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार