Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
बाड़मेर

रावतसर में फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

रावतसर: ग्राम पंचायत रावतसर के खेल स्टेडियम में सोमवार को नवीन बाल विद्या मंदिर रावतसर की ओर से फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्री आईदान बाबा क्लब ने वीर बिगाजी क्लब को एक गोल से हराया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गेनाराम मेघवाल, नवीन बाल विद्या मंदिर के निदेशक नवीन गोदारा, युवा नेता डालू जाखड़, डीपी जाखड़, नेमाराम सारण, रुपाराम, मानाराम, प्रवीण जाखड़ सहित कई खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने खेल भावना और उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।