Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गायों के लिए लापसी बनाई: रावतसर में गौसेवा ग्रुप की पहल

रावतसर: ग्राम पंचायत रावतसर में गौसेवा ग्रुप के सदस्यों ने सोमवार को बरसात के मौसम को देखते हुए गायों के लिए लापसी बनाई। गौसेवा ग्रुप के सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गौवंश के लिए पोषक आहार की जरूरत महसूस हुई।

इस मौके पर नवीन गोदारा, गणेशमल सोनी, ठाकरदास संत, गौतम शर्मा, रूपाराम सारण, भोपाराम सारण, बाबूदास संत, धन्नाराम चौहान, रमेश, अशोक नाई, सुरेश संत, भीखदास, ओमप्रकाश चौहान, नारणाराम नाई, अशोक बामणिया, खेमाराम लौहार, और प्रकाश मेगवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौसेवा ग्रुप के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और बारिश के मौसम में गायों के लिए लापसी बनाने की इस पहल को आवश्यक और सराहनीय कदम माना।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश