Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यालय पर चल रहें अवैध कोचिंग सेन्टर व लाइबेरी संचालकों को पाबंद करनें की मांग 

भारतीय जनता पार्टी शिवगंज द्वारा
सम्भागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

सुमेरपुर । शिवगंज उपखण्ड मुख्यालय पर चल रहे अवैध तरीके से कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय आयुक्त श्रीमति प्रतिभा सिंह पाली को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि
लगभग दो दिन पहले दिल्ली में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेन्टर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हुआ, जिसके बाद राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बुधवार की सुबह छात्रों के हित में फेसला लेते हुए प्राधिकरणों, न्यासों नगर निगमों, परिषदों एवं पालिकाओं को सख्त कार्यवाही के निर्देश के बावजूद भी शिवगंज उपखंड मुख्यालय पर कई अवैध बेसमेंट व उपर प्रथम तल पर संचालित कोचिंग सेन्टरों पर ना तो कार्यवाही की गई और ना ही कोचिंग संचालकों को पाबंद किया गया। जिससे नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त हैं।
ज्ञात रहें कि जिस कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में कोचिंग सेन्टर चल रहा है वहां पर कॉम्पलेक्स मालिक द्वारा बेसमेंट को प्रार्किंग के लिए छोडा गया था। लेकिन उसमें पार्किंग की जगह कोचिंग सेन्टर बीते दो वर्ष से संचालित है। इसके अलावा भी शहर में ऐसे कई अवैध रूप से संचालित हैं। शहर वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निवेदन किया है कि दिल्ली जैसे हादसे की पुनारावति शवगंज में ना हो एवं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करनें वाले कोचिंग संचालको पर ठोस कार्यवाही करवाने की पूर्वजोर मांग की है। इस पर ठोस कार्रवाई करने हेतु जिला कलेक्टर सिरोही,अधिशाषि अधिकारी नगर पालिका शिवगंज को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार