Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शीर्ष नेताओं से की मुलाकात 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शाह से शिष्टाचारकर कर लिया आशीर्वाद


सुमेरपुर । आगामी उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजस्थान में बहुत बड़ा फेरबदल किया गया है और प्रदेश की जम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ को दी गई है। गौरतलब है कि सीपी जोशी के इस्तीफे के बाद राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सबके चहेते,हंसमुख चेहरे के धनी मदन राठौड़ पर केंद्रीय नेताओं ने भरोसा जताया है तथा ओबीसी वोट बैंक साधने के लिए शीर्ष नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा आमजन को साथ लेकर चलने वाले मदन राठौड़ कमान संभालेंगे। वही नवनियुक्त राठौड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरे राजस्थान में खुशी की दौड़ छाई हुई है और बधाई देने वालों की दिल्ली में लंबी कतार लगी हुई है। कार्यकर्ताओं के साथ आमजन दिल्ली जाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी जा रही है। जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने
बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय नेता एवं गृह अमितशाह से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और राजस्थान में पार्टी को मजबूत बनाने तथा उपचुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई,साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास को कायम रखने तथा खरे उतरने की बात कही। मुलाकात के दौरान राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह का मदन राठौड़ ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए
धन्यवाद किया। राजस्थान भाजपा संगठन कार्य के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

चलो जयपुर चलो

राजस्थान को नया अध्यक्ष मिलने के बाद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में
खुशी का माहौल झलक रहा है। और आतिशबाजी कर जगह-जगह खुशियां मनाई जा रही हैं। साथ ही नव नियुक्त भा.ज.पा.प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (राज्य सभा सांसद) दिनांक 03 अगस्त 2024 को सुबह 10.00 बजे जयपुर में
प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे,समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जारी हैं। इधर इस कार्यक्रम लेकर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण को आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार