Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा नेताओ ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़  का किया स्वागत

सुमेरपुर। पाली जिले के भाजपा वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित नेतरा मंगलवार को दिल्ली प्रवास पर रहें। जहां- प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की और शिष्टाचार कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान पाली जिले के विकास संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्य समिति सदस्य राजपुरोहित ने लोकतंत्र सेनानी विधेयक जो राजस्थान विधानसभा में पेश होने वाला है उसके बारे में कुछ बिंदु जोड़ने के लिए आग्रह किया। तत्पश्चात केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान बजट में पाली जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए राजपुरोहित नेतरा ने सांसद पी,पी चौधरी का आभार जताने के लिए उनके निवास पर मुलाकात की तथा गुलदस्ता भेट कर उन्हें बधाई दी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय पहुंचे,जहां राजपुरोहित ने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और पाली जिले में विकास कार्यों के साथ समस्याओं पर चर्चा की। मुलाकात में अशोक सिंह,लक्ष्मण सिंह नेतरा, कन्हैयालाल सांडेराव व नेतरा ग्राम पंचायत सरपंच छगन सोलंकी के साथ अन्य नेतागण
मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार