Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चिकित्सा विभाग की सुमेरपुर में फिर बड़ी कारवाई

शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत नकली घी के संदेह पर 1602 लीटर जब्त

सुमेरपुर, 26 जुलाई 2024। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को जिले के सुमेरपुर में एक बार फिर बड़ी
कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने नकली घी के संदेह पर कुल 1602 लीटर घी जब्त कर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया है।
आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार - मिलावट पर वार“ अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार सुमेरपुर में पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में
खाद्य सुरक्षा दल ने कस्बे में श्री सुंधा माता मार्केटिंग सुमेरपुर पर नकली घी के संदेह पर 1602 लीटर ब्रांड गोधारा के नाम से बेच रहे घी को जब्त कर सैंपल लेकर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। शुक्रवार को पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के निर्देश पर की गई कारवाई में उप निरीक्षक पुलिस थाना सुमेरपुर,निर्मल कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह इंदा, चिकित्साकर्मी सवाईसिंह,पुलिस कांस्टेबल राजकुमार, किशोर सिंह, ऑपरेटर ओमप्रकाश प्रजापत भी साथ रहे।

चिकित्सा विभाग का संदेश आमजन को शुद्ध आहार मिले

गौरतलब है कि आमजन को शुद्ध आहार मिले, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ के सैंपल ले रहे हैं। साथ ही आमजन को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार